Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: 14 नए Trade, 10 दिन की Training , 10 लाख तक के ऋण की सुविधा, जानिए कौन और कैसे कर सकता है Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 19, 2026

share Share

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: उत्तर प्रदेश सरकार ने कारीगरों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का दायरा बढ़ाया है। सरकार का मकसद युवाओं को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे नौकरी के लिए दूसरे शहरों का रुख करने के बजाय अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू कर सकें और अपनी आमदनी बढ़ा सकें। योजना के दूसरे चरण में 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। अब पारंपरिक कामों के साथ युवाओं को मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरणों की मरम्मत, ऑटोमोबाइल, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और ब्यूटी एवं वेलनेस जैसे कामों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। योजना के तहत चयनित लोगों को उनके चुने हुए ट्रेड में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इसके साथ ही, कारीगरों को अपना काम शुरू करने या पहले से चल रहे कारोबार को बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से युवाओं और कारीगरों को हुनर के साथ रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Overview

Name Of The SchemeVishvakarma Shram Samman Yojna 2.O
Implemented ByMicro, Small and Medium Enterprises (MSME) Department
Objectiveयुवाओं और कारीगरों को हुनर देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना
Trade Addedदूसरे चरण में 14 नए रोजगार परक ट्रेड शामिल
Training Period10 दिन
Loan Amount10 लाख रुपये तक का ऋण
Beneficiaryकारीगर और रोजगार के लिए हुनर सीखने वाले अभ्यर्थी
How To ApplyOnline
Official Websitepmvishwakarma.gov.in

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Objective

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O का विस्तार उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं और कारीगरों को रोजगार से जोड़ने के लिए किया है। योजना का फोकस युवाओं को नए जमाने के काम की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आय का साधन बनाने के लिए तैयार करना है।

  • 10 दिन की ट्रेनिंग: चयनित अभ्यर्थियों को उनके चुने हुए ट्रेड में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • स्वरोजगार का मौका: योजना का उद्देश्य युवाओं को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे नौकरी तलाशने के बजाय अपना काम शुरू कर सकें।
  • काम की पूरी जानकारी: प्रशिक्षण में काम करने की तकनीक, उपकरणों का इस्तेमाल और काम की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
  • बिजनेस की ट्रेनिंग: लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे चलाने से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।
  • 10 लाख रुपये तक का ऋण: प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने या बढ़ाने के लिए योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा मिलेगी।
  • हुनर को रोजगार से जोड़ना: योजना के जरिए पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, रोजगार और बाजार से जोड़ने की कोशिश की गई। बदलते समय और बाजार की जरूरत को देखते हुए योजना में नए रोजगारपरक ट्रेड जोड़े गए हैं।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Why are these trades necessary?

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O में शामिल किए गए नए ट्रेड सिर्फ प्रशिक्षण तक सीमित नहीं हैं। इनका चयन बाजार में बढ़ती मांग और रोजगार के नए अवसरों को ध्यान में रखकर किया गया है। इन हुनरों को सीखकर युवा अपने ही शहर या गांव में काम शुरू कर सकते हैं और अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं।

  • स्वरोजगार पर जोर: योजना का उद्देश्य युवाओं को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे नौकरी तलाशने के बजाय अपना काम शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान और कंप्यूटर की बढ़ती जरूरत: घरों और दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आज लगभग हर काम में मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में रिपेयरिंग का हुनर युवाओं के लिए रोजगार का साधन बन सकता है।
  • डिजिटल फोटोग्राफी: डिजिटल दौर में फोटो और वीडियो से जुड़े कामों की मांग को देखते हुए यह भी कमाई का एक विकल्प बन सकता है।
  • सोलर इंस्टालेशन का बढ़ता काम: सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने से सोलर पैनल लगाने और उनकी देखभाल से जुड़े हुनर की मांग बढ़ रही है। युवा इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार कर सकते हैं।
  • ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र: ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े काम सीखकर युवा स्थानीय स्तर पर अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार: इन हुनरों की खास बात यह है कि इन्हें सीखने के बाद युवाओं को काम के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत कम हो सकती है।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Eligibility

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O का लाभ उठाने के लिए आवेदक का पारंपरिक या आधुनिक Listed ट्रेड से जुड़ा होना और विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना आवश्यक है।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • योजना में शामिल 25 Trades (जैसे बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, सुनार, मोची आदि या नए जोड़े गए आधुनिक ट्रेड) में से किसी एक से जुड़ा होना चाहिए।
  • मार्जिन मनी ऋण या अन्य सुविधाओं के लिए योजना के अंतर्गत पूर्व-प्रशिक्षित या विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी होना अनिवार्य है।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Required Documents

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O में आवेदन करने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक या बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य जरूरी दस्तावेज (यदि आवेदन के दौरान विभाग द्वारा मांगे जाएं)

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Key Points

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O के तहत चयनित कारीगरों को 10 दिनों की नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इसे आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं:

  • चयनित कारीगरों को संबंधित काम का कौशल सिखाया जाएगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये दिए जाएंगे।
  • 10 दिन की ट्रेनिंग पूरी करने पर कुल 5,000 रुपये मानदेय मिलेगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान भोजन आदि के लिए प्रतिदिन अधिकतम ₹300 तक के वास्तविक खर्च का प्रावधान है।
  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद Skill Certification Recognition of Prior Learning (RPL) की प्रक्रिया भी योजना में शामिल है।
  • RPL के लिए प्रशिक्षण संस्था को प्रत्येक प्रशिक्षार्थी के हिसाब से 900 रुपये दिए जाएंगे।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Provision for interest subsidy

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O के तहत मिलने वाले ऋण को चुकाने के लिए लाभार्थियों को कुछ राहत भी दी गई है। आसान भाषा में ऋण और सब्सिडी से जुड़ी शर्तें इस प्रकार हैं:

  • Moratorium period के बाद ऋण की रकम अधिकतम 54 महीने की मासिक किस्तों में चुकाई जा सकती है।
  • यदि लाभार्थी का कारोबार या परियोजना नियमित रूप से चलती रहती है, तो अधिकतम 5 साल तक ब्याज सब्सिडी का प्रावधान है।
  • अगर लाभार्थी अपना कारोबार या परियोजना बंद कर देता है, तो ब्याज सब्सिडी नहीं मिलेगी।
  • परियोजना बंद होने की स्थिति में दी गई मार्जिन मनी सब्सिडी भी वापस ली जा सकती है।
  • ब्याज सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए योजना के तहत स्वीकृत परियोजना का नियमित रूप से संचालन करना जरूरी होगा।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: Qualification

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O में आवेदन करने के लिए किसी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि इस योजना के तहत मोची, बुनकर, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, लोहार और दर्जी जैसे पारंपरिक कार्यों से जुड़े लोग इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O: How To Apply

  • Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.Oके तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट पर दिए गए नए पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • जिस काम या ट्रेड में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, उसे ध्यान से चुनें।
  • आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, बैंक विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच करेगा।
  • सत्यापन में पात्र पाए जाने पर अभ्यर्थी को योजना के तहत प्रशिक्षण और अन्य निर्धारित लाभ दिए जाएंगे।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

उत्तर प्रदेश के युवाओं और कारीगरों को नए हुनर सीखने और स्वरोजगार शुरू करने का अवसर देती है। योजना में पारंपरिक कामों के साथ मोबाइल, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और ब्यूटी-वेलनेस जैसे नए ट्रेड भी शामिल किए गए हैं। चयनित लाभार्थियों को 10 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग, प्रशिक्षण के दौरान मानदेय और कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के लिए ऋण की सुविधा मिलती है। ऐसे में जो लोग किसी हुनर के जरिए अपना काम शुरू करना चाहते हैं, वे योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). Vishvakarma Shram Samman Yojna 2.O क्या है?
Ans: यह उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

Q2). नए ट्रेड में कौन-कौन से काम शामिल हैं?
Ans: मूर्तिकार, मालाकार, भड़भूजा, दूधवाला, मछुआरा, मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य एवं वेलनेस शामिल हैं।

Q3). प्रशिक्षण के दौरान कितना मानदेय मिलेगा?
Ans: प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थी को 500 रुपये प्रतिदिन, यानी 10 दिनों के लिए कुल 5,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Q4). योजना के तहत कितने दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी?
Ans: चयनित लाभार्थियों को 10 दिनों की नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Q5. ऋण मिलने के बाद कितने समय की राहत मिलेगी?
Ans: ऋण मिलने की तारीख से 6 महीने की मोरेटोरियम अवधि मिलेगी। इसके बाद ऋण को अधिकतम 54 मासिक किस्तों में चुकाना होगा।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram