PM Kisan Beneficiary List 2026: गांव के अनुसार अपना नाम चेक करें, पात्रता और किस्त की जानकारी

Photo of author

Aishwarya Kumari

Last Updates: October 17, 2026

share Share

PM Kisan Beneficiary List 2026

PM Kisan Beneficiary List 2026 में उन किसानों के नाम दिए जाते हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेते हैं या आपने इसके लिए आवेदन किया है, तो घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से वेबसाइट पर जाकर गांव के अनुसार किसानों की सूची देख सकते हैं। इसमें अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनना होता है। इसके बाद आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा साल में तीन बार ₹2,000 की किस्त के रूप में सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस पैसे से किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Beneficiary List 2026 में है या नहीं, तो इस सूची को जरूर चेक करें। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़े क्योंकि इसमें में आपको नाम देखने का तरीका, योजना के लिए जरूरी पात्रता, आवेदन में लगने वाले दस्तावेज और किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार में मिलेगी।

PM Kisan Beneficiary List 2026 Overview

ParticularDetails
Scheme NamePradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)
Article TopicPM Kisan Beneficiary List 2026
DepartmentMinistry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India
BeneficiariesEligible landholding farmer families
Benefit Amount₹6,000 per year
Payment ModeDirect Benefit Transfer (DBT) to bank account
List Check ModeOnline
Latest Installment23rd installment, released on 20 June 2026
24th InstallmentOfficial date not announced yet
Official PortalPM-KISAN official website

PM Kisan Yojana 2026 के लिए कौन योग्य नहीं है?

योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास खेती की जमीन है। यहां परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं। आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। साथ ही eKYC पूरा होना जरूरी है, वरना किस्त अटक सकती है। ध्यान रखने योग्य बात यह भी है कि केवल सूची में नाम होना काफी नहीं है। बाकी शर्तें पूरी होंगी, तभी किस्त का पैसा आएगा। कुछ लोग इस योजना से बाहर रखे गए हैं। इनमें ये लोग आते हैं:

  1. जिनके नाम पर खेती की जमीन नहीं है।
  2. आयकर (Income Tax) देने वाले किसान।
  3. संस्थागत भूमि धारक, यानी जमीन किसी संस्था के नाम हो।
  4. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर लोग, जो अपना काम करते हैं।
  5. वे परिवार जिनमें कोई सदस्य संवैधानिक पद पर रहा हो या अभी हो।

PM Kisan Yojana Installment कितना मिलता है?

ParticularDetails
Yearly Benefit₹6,000
Amount Per Installment₹2,000
Number of Installments3 per year
Gap Between InstallmentsAbout 4 months
23rd Installment Date20 June 2026
24th Installment DateNot officially announced, expected around October to November 2026

PM Kisan Beneficiary List 2026 कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले नीचे Important Links में दिए गए Beneficiary List वाले Click Here पर क्लिक करें।
  2. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट का पेज खुलेगा।
  3. यहां अपना State चुनें।
  4. इसके बाद District और Sub-District चुनें।
  5. फिर अपना Block और Village चुनें।
  6. सारी जानकारी भरकर Get Report बटन दबाएं।
  7. आपके गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम खोजें।

PM Kisan Beneficiary List 2026 के लिए जरूरी दिशा निर्देश

  1. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सही चुनें। गलत गांव चुनने पर आपका नाम नहीं दिखेगा।
  2. हर किस्त से पहले किसानों की जानकारी की जांच होती है। गलती मिलने पर भुगतान रुक सकता है।
  3. eKYC पूरा करें और बैंक खाता आधार से जुड़ा रखें। यह किस्त आने की बड़ी शर्त है।
  4. नाम, आधार और बैंक रिकॉर्ड में एक जैसा नाम होना चाहिए। नाम में अंतर होने पर पैसा फंस सकता है।
  5. सूची में नाम न दिखे तो अपने कृषि विभाग या स्थानीय अधिकारी से संपर्क करें।
  6. केवल pmkisan.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। नकली लिंक पर अपनी जानकारी न डालें।
  7. नाम जुड़वाने या किस्त दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले एजेंट से बचें।

Important Links

Check PM Kisan Beneficiary ListClick Here
Official WebsiteClick Here
New Farmer RegistrationClick Here
Operational Guidelines PDFClick Here

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं या आपने इसके लिए नया आवेदन किया है, तो PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम सूची में है या नहीं। अगर नाम नहीं दिखता है, तो अपनी आवेदन की जानकारी जांचें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।

सूची में नाम होने के बाद भी eKYC, आधार और बैंक खाते की जानकारी सही होना जरूरी है। अगर इनमें कोई गलती है, तो आपकी किस्त आने में परेशानी हो सकती है। पीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख और योजना से जुड़े नए नियमों की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ अपना बैंक विवरण, OTP या अन्य निजी जानकारी साझा करें।

Frequently Asked Questions

Q. PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर Beneficiary List खोलें। फिर राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनकर Get Report दबाएं। आपके गांव की सूची खुल जाएगी।

Q. क्या PM Kisan Beneficiary List मोबाइल से देखी जा सकती है?

हां, मोबाइल के ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट खोलकर सूची देख सकते हैं। प्रक्रिया कंप्यूटर जैसी ही है। बस अपने गांव की सही जानकारी चुननी होती है।

Q. पीएम किसान योजना में हर साल कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र किसान परिवार को हर साल ₹6,000 मिलते हैं। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Q. पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त की पक्की तारीख नहीं बताई है। पिछली किस्तों के समय को देखकर अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच आने का अनुमान है। सही तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

Q. PM Kisan Beneficiary List 2026 में नाम नहीं है तो क्या करें?

पहले जांचें कि आपने रजिस्ट्रेशन सही से कराया है और गांव की जानकारी ठीक चुनी है। फिर अपने कृषि विभाग या स्थानीय अधिकारी से संपर्क करें। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर Beneficiary Status भी देख सकते हैं।

Q. क्या सूची में नाम होने पर किस्त जरूर मिलेगी?

नहीं, केवल नाम होना काफी नहीं है। eKYC, आधार से जुड़ा बैंक खाता और पात्रता की शर्तें भी पूरी होनी चाहिए। इनमें कमी हो तो किस्त रुक सकती है।

Q. किन किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता?

जिनके नाम पर खेती की जमीन नहीं है, वे पात्र नहीं हैं। आयकर देने वाले किसान, संस्थागत भूमि धारक और डॉक्टर या इंजीनियर जैसे पेशेवर भी इस योजना से बाहर रखे गए हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram