RRB Station Master Recruitment 2026: 1200+ Vacancy, Notification Out, Check Full Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: October 26, 2026

share Share

RRB Station Master Recruitment 2026

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर भर्ती को NTPC भर्ती से अलग कर दिया है। कुल 1,265 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती की सबसे खास बात तो ये है कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहली बार स्टेशन मास्टर परीक्षा में अंग्रेजी भाषा को शामिल किया है। इससे पहले रेलवे की परीक्षाओं में इस तरह से अंग्रेजी विषय को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में उम्मीदवारों को सामान्य विषयों के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRB Station Master Recruitment 2026: Overview

Department Railway Recruitment Board (RRB)
PostStation Master
Vacancy1,265
Application Starts From27 October 2026
Last Date25 November 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrbapply.gov.in
Age Limit20 To 33 Years
QualificationGraduation

RRB Station Master Recruitment 2026: Important Dates

Short Notification Released21 October 2026
Online Application Start From27 October 2026
Last Date25 November 2026
Age Limit As On1 January 2027
Exam DateNotify Later
Admit CardBefore Exam

RRB Station Master Recruitment 2026: Application Fee

RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार Application Fee जमा करनी होगी। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

RRB Station Master Recruitment 2026: Age Limit

RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड के लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

CategoryAge Relaxation
OBC-NCL3 years
SC/ST5 years
Ex-Servicemen (6 महीने से अधिक की सेवा)UR/EWS: 3 years; OBC-NCL: 6 years; SC/ST: 8 years (सेवा अवधि घटाने के बाद)
Railway Group C/D staff and substitutes (कम से कम 3 साल की सेवा)UR/EWS: 40 years; OBC-NCL: 43 years; SC/ST: 45 years
रेलवे अर्ध-प्रशासनिक कर्मचारीसेवा की अवधि या 5 वर्ष, जो भी कम हो
विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग हो चुकीं महिलाएं (जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है)UR/EWS: 35 years; OBC-NCL: 38 years; SC/ST: 40 years

RRB Station Master Recruitment 2026: Qualification

RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है। यानी किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

RRB Station Master Recruitment 2026: Required Documents

RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारियां होनी चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • Graduation Marksheet
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate), यदि लागू हो।
  • Valid मोबाइल नंबर
  • Active ईमेल आईडी

RRB Station Master Recruitment 2026: Selection Process

RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए Selection Process को चार Steps में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को सिंगल स्टेज Computer-Based Test (CBT) देनी होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को Computer-Based Aptitude Test (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा और अंत में Medical Examination होगी। इन सभी चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा।

RRB Station Master Recruitment 2026: How To Apply

  • RRB Station Master Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
  • अपनी Basic जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। यदि आपकी पहले से RRB प्रोफाइल है, तो उसकी मदद से आगे Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद CEN 08/2026 (स्टेशन मास्टर) भर्ती विकल्प चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से संबंधित Details भरें।
  • निर्धारित आकार और फॉर्मेट में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने और भर्ती से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नजर बनाए रखें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए। साथ ही, परीक्षा पैटर्न में पहली बार शामिल किए गए अंग्रेजी भाषा के विषय को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की रणनीति बनानी चाहिए।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram