PMEGP Loan Scheme: खुद का बिजनेस शुरू करें, सरकार दे रही 15% से लेकर 35% तक की भारी सब्सिडी, जानिए कौन और कैसे कर सकता है Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: October 11, 2026

share Share

PMEGP Loan Scheme

PMEGP Loan Scheme: पैसों की कमी की वजह से अगर आप अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो आज के इस आर्टिकल में आपके लिए अहम जानकारी है। Prime Minister’s Employment Generation Programme (PMEGP) योजना के जरिए आप अपना Manufacturing या Service बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं और सरकार की ओर से लोन पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य नए छोटे कारोबार शुरू करने वाले लोगों को आर्थिक मदद देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के तहत संचालित होती है। PMEGP के तहत पात्र आवेदकों को प्रोजेक्ट की लागत के आधार पर 15% से 35% तक मार्जिन मनी सब्सिडी मिल सकती है। यानी अगर आप 10 लाख रुपये का प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो पात्रता और श्रेणी के अनुसार सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

PMEGP Loan Scheme: Overview

Name Of The SchemePMEGP (प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम)
Impelemented ByIndian Government
Departmentसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME)
Objectiveयह लोन केवल नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है।  
Eligibilityआवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
Loan Limitमैन्युफैक्चरिंग: ₹50 लाख, सर्विस सेक्टर: ₹20 लाख
Subsidy By Governmentप्रोजेक्ट कॉस्ट का 15% से 35% तक
Applicant’s contributionप्रोजेक्ट कॉस्ट का केवल 5% या 10%
How To ApplyOnline
Official Websitepmegp.msme.gov.in

PMEGP Loan Scheme: Subsidy

PMEGP Loan Scheme में मिलने वाली सब्सिडी की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपका बिजनेस शहरी क्षेत्र में है या ग्रामीण क्षेत्र में। स्पेशल कैटेगरी के तहत इस योजना में SC, ST, OBC, महिलाएं, अल्पसंख्यक, पूर्व सैनिक और दिव्यांग आवेदक आदि शामिल हैं।

Categoryग्रामीण क्षेत्र (Rural)शहरी क्षेत्र (Urban)आपका अपना योगदान (Own Share)
General25% सब्सिडी15% सब्सिडी10%
Special35% सब्सिडी25% सब्सिडी5%

PMEGP Loan Scheme: Subsidy In Details

मान लीजिए कि आप ग्रामीण क्षेत्र (Rural) में ₹10 लाख का नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आप स्पेशल कैटेगरी (जैसे महिला या OBC) से आते हैं। ऐसे में आपको 35% तक सब्सिडी मिल सकती है।

कुल प्रोजेक्ट लागत: ₹10 लाख
आपका खुद का योगदान (5%): ₹50,000
बैंक लोन (95%): ₹9.50 लाख
सरकारी सब्सिडी (35%): ₹3.50 लाख

यह ₹3.50 लाख की सब्सिडी सीधे आपके हाथ में नहीं दी जाती। इसे बैंक लोन खाते में मार्जिन मनी के तौर पर रखा जाता है और तय नियमों के अनुसार बाद में लोन की राशि में समायोजित किया जाता है।

PMEGP Loan Scheme: Eligibility 

अगर आप इस योजना के तहत नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले निम्नलिखित बताए गए पात्रता नियमों के बारे में जरूर जान लें।

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • अगर आपका मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट ₹10 लाख से अधिक का है या सर्विस प्रोजेक्ट ₹5 लाख से अधिक का है, तो आवेदक का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
  • PMEGP योजना का लाभ केवल नया बिजनेस शुरू करने के लिए मिलता है।
  • पहले से चल रहे बिजनेस को बढ़ाने या उसका विस्तार करने के लिए इस योजना के तहत लोन नहीं मिलता।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए परिवार की सालाना आय की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। यानी पात्रता की अन्य शर्तें पूरी होने पर आप अपनी पारिवारिक आय के आधार पर आवेदन से बाहर नहीं होते।

PMEGP Loan Scheme: Required Documents

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको आमतौर पर जो दस्तावेज अपलोड करने होते हैं, उसकी जानकारी निम्नलिखित दी गई है।

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR): यह आवेदन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपके बिजनेस, लागत, कमाई और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी होती है।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (जैसे 8वीं, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर आप SC, ST, OBC या किसी अन्य विशेष श्रेणी में आते हैं।)
  • ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र: अगर आपका प्रोजेक्ट ग्रामीण क्षेत्र में है, तो संबंधित ग्राम प्रधान या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र की जरूरत हो सकती है।

PMEGP Loan Scheme: How To Apply

  • PMEGP Loan Scheme के तहत आवेदन करने के लिए PMEGP के आधिकारिक ई-पोर्टल kviconline.gov.in/pmegpeportal पर जाएं।
  • होमपेज पर “Application for New Unit” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर, स्पॉन्सरिंग एजेंसी (KVIC/DIC), बिजनेस का प्रकार और प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरें।
  • अपनी कैटेगरी (General/Special) और प्रोजेक्ट की लोकेशन Urban/Rural चुनें। इन जानकारियों के आधार पर सब्सिडी कीCalculation होती है।
  • अपनी Project Report (DPR) सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक Application ID मिलेगी।
  • इसकी मदद से आप अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं।
  • इसके बाद आवेदन की जांच और आगे की प्रक्रिया संबंधित एजेंसी, बैंक और टास्क फोर्स कमेटी के स्तर पर होती है।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

PMEGP योजना आपके लिए एक उपयोगी सरकारी योजना हो सकती है। इसके तहत पात्र आवेदकों को बैंक लोन के साथ सरकारी सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे बिजनेस शुरू करने का आर्थिक बोझ कम हो सकता है। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, प्रोजेक्ट लागत, कैटेगरी और जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। साथ ही, एक मजबूत Project Report (DPR) तैयार करना भी जरूरी है। सभी जानकारी सही भरकर आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन करें और आवेदन के बाद अपनी Application ID से स्टेटस चेक करते रहें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). PMEGP योजना क्या है?
Ans: PMEGP केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत नया बिजनेस शुरू करने के लिए पात्र लोगों को बैंक लोन और सरकारी सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।

Q2). PMEGP योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?
Ans: सब्सिडी की दर आवेदक की कैटेगरी और बिजनेस के ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में होने पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर यह 15% से 35% तक हो सकती है।

Q3). क्या PMEGP लोन के लिए कोई आय सीमा है?
Ans: नहीं, इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए परिवार की आय की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

Q4) इस योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), Project Report (DPR) और अन्य जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।

Q5). PMEGP आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans: आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाली Application ID की मदद से आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram