Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Notification Out, Check Eligibility, Stipend and Online Application Guidelines

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 28, 2026

share Share

Canara-Bank-Graduate-Apprentice-Recruitment-2026

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Canara Bank ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए Official Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Apprentices Act, 1961 के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3,500 पदों पर उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का मौका दिया जाएगा। यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का NATS पोर्टल पर पूरा प्रोफाइल बना होना जरूरी है। योग्य उम्मीदवार 1 October 2026 से 17 October 2026 तक Online आवेदन कर सकते हैं।

डिग्री 1 January 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentCanara Bank
PostApprentices
Vacancy3,500
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteibpsreg.ibps.in
Application Starts From1 October 2026
Last Date17 October 2026
Age Limit20 To 28 Years
QualificationGraduation

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026 के तहत SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • General /OBC /EWS उम्मीदवार: ₹500/-
  • SC /ST /PwBD उम्मीदवार: ₹0/- यानी कोई शुल्क नहीं
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
  • शुल्क जमा करने के लिए डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट या UPI का उपयोग किया जा सकता है।

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 September 2026 को निर्धारित सीमा के अनुसार होनी चाहिए। आयु सीमा की जानकारी इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2006 के बीच हुआ होना चाहिए।
  • जन्म की दोनों तारीखें शामिल (Inclusive) हैं।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: Qualification

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता और NATS पोर्टल पर प्रोफाइल की जानकारी जरूर जांच लें।

  • उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने अपनी ग्रेजुएशन 1 January 2023 से 1 September 2026 के बीच पूरी की हो।
  • 12वीं कक्षा (10+2) /डिप्लोमा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं।
  • उम्मीदवार का NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर 100% पूरा प्रोफाइल होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की Loacal Language का ज्ञान होना चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में स्थानीय भाषा पढ़ी हुई है, तो अलग से भाषा दक्षता साबित करने की जरूरत नहीं होगी।

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
  • अपना प्रोफाइल 100% पूरा करें। इसके बाद आपको Student Enrollment ID मिलेगी।
  • इसके बाद Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com के Career सेक्शन में जाएं।
  • “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, NATS Enrollment Number और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • उम्मीदवार आवेदन के लिए केवल एक राज्य का चयन कर सकते हैं। चुने गए राज्य के अंदर अपनी पसंद के जिलों का क्रम भी देना होगा।
  • 10वीं, 12वीं/डिप्लोमा के अंक और ग्रेजुएशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए।
  • निर्धारित साइज के अनुसार अपनी स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
  • “Save & Next” के माध्यम से सभी जानकारी जांच लें। कोई गलती न होने पर 17 अक्टूबर 2026 तक “Final Submit” पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया Application Form और Fee E-Receipt डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। इन्हें आगे Document Verification के समय जरूरत पड़ सकती है।

Important Link

NATS 2.0 Portal (For Registration)Click Here
Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती के तहत कुल 3,500 अप्रेंटिस सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन 12वीं/डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट से होगा, इसलिए इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है। योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, NATS प्रोफाइल और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram