CPRI Recruitment 2026: विधुत विभाग में निकली, 10वीं से Graduate तक के लिए भर्ती, यहाँ देखें पुरु डिटेल्स

Photo of author

Vishal Kumar

Last Updates: September 28, 2026

share Share

CPRI Recruitment 2026

CPRI Recruitment 2026: Central Power Research Institute (CPRI) ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत Engineering Officer, Engineering Assistant, Scientific Assistant, Technician, Technical Attendant, Assistant Grade II और Multi-Tasking Staff (MTS) के कुल 110 पदों को भरा जाएगा।

इन पदों के लिए 10वीं, ITI, Diploma, Graduation और Engineering Degree रखने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और GATE Score भी मांगा गया है।

ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन CPRI की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है।

CPRI Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्था का नामCentral Power Research Institute (CPRI)
विज्ञापन संख्याCPRI/06/2026
कुल पद110
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख19 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख12 अक्टूबर 2026
न्यूनतम आयु18 वर्ष
नौकरी का स्थानभारत
आधिकारिक वेबसाइटcpri.res.in

CPRI Recruitment 2026 Vacancy Details

CPRI की इस भर्ती में कुल 110 पद हैं। पदों की संख्या इस प्रकार है:

पद का नामपद
Engineering Officer Gr.1 – Electrical7
Engineering Officer Gr.1 – Civil1
Engineering Assistant – Electrical10
Engineering Assistant – Mechanical1
Scientific Assistant2
Technician Gr.1 – Electrical7
Technician Gr.1 – Mechanical2
Technical Attendant Gr.137
Assistant Gr. II29
Multi-Tasking Staff (MTS) Gr.114
कुल110

MTS Grade 1 के सभी 14 पद Ex-servicemen के लिए रखे गए हैं।

CPRI Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू19 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख12 अक्टूबर 2026
Age और Qualification की Cut-off Date12 अक्टूबर 2026

CPRI Recruitment 2026 Qualification

पदयोग्यता
इंजीनियरिंग ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में फर्स्ट क्लास B.E./B.Tech, और इलेक्ट्रिकल में GATE 2024, 2025 या 2026 का वैध स्कोर
इंजीनियरिंग ऑफिसर (सिविल)सिविल में फर्स्ट क्लास B.E./B.Tech, और सिविल में GATE 2024, 2025 या 2026 का वैध स्कोर
साइंटिफिक असिस्टेंटकेमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास B.Sc. और उसी क्षेत्र में 5 साल का अनुभव
इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)संबंधित ब्रांच में फर्स्ट क्लास 3 साल का डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव
टेक्नीशियन Gr.1इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल ट्रेड में ITI
टेक्निकल अटेंडेंट Gr.110वीं पास। इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में 2 साल का ITI हो तो बेहतर
असिस्टेंट Gr.IIBA, B.Sc., B.Com, BBA, BBM या BCA में फर्स्ट क्लास, और NIELIT का BCC कोर्स कम से कम Grade-B के साथ
MTS Gr.110वीं पास (पद सिर्फ पूर्व सैनिकों के लिए)

असिस्टेंट Gr.II में सिर्फ NIELIT का BCC चलेगा। किसी दूसरे संस्थान का कंप्यूटर कोर्स मान्य नहीं है, और सर्टिफिकेट आखिरी तारीख तक वैध होना चाहिए। यह शर्त अक्सर लोग पढ़ते ही नहीं और बाद में फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

CPRI Recruitment 2026 Age Limit

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग है। बताते चलें की आयु की गणना 12 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

पदअधिकतम आयु
Engineering Officer Gr.130 वर्ष
Engineering Assistant35 वर्ष
Scientific Assistant35 वर्ष
Technician Gr.128 वर्ष
Technical Attendant Gr.130 वर्ष
Assistant Gr. II30 वर्ष
MTS Gr.125 वर्ष

CPRI Recruitment 2026 Salary

पदPay Levelवेतनमान
Engineering Officer Gr.1Level 7₹44,900 – ₹1,42,400
Engineering AssistantLevel 6₹35,400 – ₹1,12,400
Scientific AssistantLevel 6₹35,400 – ₹1,12,400
Assistant Gr. IILevel 4₹25,500 – ₹81,100
Technician Gr.1Level 2₹19,900 – ₹63,200
Technical Attendant Gr.1Level 1₹18,000 – ₹56,900
MTS Gr.1Level 1₹18,000 – ₹56,900

CPRI Recruitment 2026 Application Fee

पदआवेदन शुल्क
Engineering Officer Gr.1₹1,000
Engineering Assistant₹1,000
Scientific Assistant₹1,000
Technician Gr.1₹700
Technical Attendant Gr.1₹700
Assistant Gr. II₹700

SC, ST, PwBD, Ex-servicemen और महिला अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CPRI Recruitment 2026 Selection Process

पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी।

पदचयन प्रक्रिया
Engineering Officer Gr.1GATE Score
Engineering AssistantCBT + Practical Skill Test
Scientific AssistantCBT + Practical Skill Test
Technician Gr.1CBT + Trade Test
Technical Attendant Gr.1CBT
Assistant Gr. IICBT
MTS Gr.1CBT + Trade/Proficiency Test

Engineering Officer Grade 1 के लिए चयन GATE Score के आधार पर किया जाएगा। बाकी पदों के लिए CBT के साथ जरूरत के अनुसार Skill Test, Trade Test या Proficiency Test लिया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:

  • 10वीं की Marksheet और Certificate
  • ITI Certificate
  • Diploma/Degree Certificate
  • संबंधित Marksheets
  • Passport Size Photograph
  • Signature
  • GATE Score Card, यदि लागू हो
  • Experience Certificate
  • Caste/Category Certificate
  • PwBD Certificate, यदि लागू हो
  • NIELIT BCC Certificate, Assistant Grade II के लिए
  • Ex-servicemen Certificate, यदि लागू हो
  • NOC, यदि अभ्यर्थी पहले से किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है

CPRI Recruitment 2026 Online Apply कैसे करें?

  1. CPRI की आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in खोलें।
  2. Career सेक्शन में जाएं।
  3. CPRI/06/2026 भर्ती विज्ञापन खोलें।
  4. Online Application Link पर क्लिक करें।
  5. Mobile Number और Email ID से registration करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  7. अपनी qualification के अनुसार पद चुनें।
  8. Photo, Signature और जरूरी documents upload करें।
  9. लागू होने पर application fee जमा करें।
  10. Form को check करके final submit करें।
  11. आवेदन फॉर्म का print या PDF अपने पास रख लें।

एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर अलग-अलग आवेदन करना होगा।

CPRI Recruitment 2026 Important Links

Online ApplyClick Here
NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

CPRI Recruitment 2026 के तहत कुल 110 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, ITI, Diploma, Graduate और Engineering Degree रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। आवेदन 19 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपने पद की योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जरूर देख लें।

CPRI Recruitment 2026 FAQs

CPRI Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 110 पद हैं।

CPRI Recruitment 2026 की Last Date क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 है।

क्या 10वीं पास CPRI Recruitment के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, Technical Attendant Grade 1 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं। MTS Grade 1 में भी 10वीं की योग्यता है, लेकिन इसके सभी पद Ex-servicemen के लिए हैं।

CPRI Recruitment 2026 में कितनी Salary मिलेगी?

पद के अनुसार वेतन अलग है। Engineering Officer Grade 1 का Pay Scale ₹44,900 से ₹1,42,400 है, जबकि Level 1 के पदों का Pay Scale ₹18,000 से ₹56,900 है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram